img

मुंबई/ नई दिल्ली। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) देश में तेजी पांव पसार रहा है।  महाराष्ट्र में बुधवार को तीसरा केस मिला। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली है। उसे 1 जनवरी को खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही ।

मुंबई में इस वायरस का यह पहला मामला है। मंगलवार को नागपुर में 2 केस सामने आए थे। यहां 13 साल की लड़की और 7 साल का लड़का संक्रमित मिला था। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।

अबतक देश में इस वायरस के कुल मामले 9 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 3,  कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस सामने आए हैं।

 HMPV के लक्षण

1-लगातार नाक बंद रहना या फिर नाक बहना

2-सूखी या गीली खांसी जो समय के साथ खराब हो सकती है

3-हल्का या तेज बुखार होना

4-गले में खराश, जलन और परेशानी होना

5-सांस लेते समय घरघराहट की आवाज, एयरवेज में रुकावट का संकेत हो सकता है।

6-सांस लेने में कठिनाई, खासकर गंभीर मामलों में।

7-आराम करने के बाद भी लगातार थकान और कमजोरी।

8-फेफड़ों में संक्रमण होना, जिसके के लिए मेडिकल केयर की जरूरत होती है

HMPV से बचाव का तरीका

1-हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं।

2-साबुन और पानी मौजूद न होने पर अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3-जिस भी व्यक्ति में रेस्पिरेटरी संबंधी बीमारी के लक्षण नजर आएं, उनसे दूर रहें।

4- खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से कवर करें।

5-दरवाजे के हैंडल, फोन और टेबल जैसी बार-बार छुई जाने वाली चीजों को रेगुलर से साफ करें।

6-अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार-बार अपने हाथों से छूने से बचें।

7-अगर आपको अपने अंदर कोई लक्षण नजर आ रहा है, तो वायरस को फैलने से रोकने के घर पर ही रहें।

8-हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और पूरी नींद के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

डॉक्टर सलाह पर दवा खाएं

इस वायरस के लिए अब तक न तो कोई खास एंटी वायरल दवा बनाई गई है और न ही कोई वैक्सीन ही है। डॉक्टरों का कहना है कि इसके लिए आम तौर पर सर्दी बुखार की दवाएं दी जाती हैं, लेकिन जिन्हें पहले से ही सांस की कोई बीमारी है उनमें ये वायरस परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद