लखनऊ। UP third phase voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में उप्र की 10 सीटों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान जारी है। मतदेय स्थलों पर सुबह से ही मतदान का रूझान मतदाताओं में दिख रहा है। बूथों के बाहर लाइनों में मतदान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
संभल में सबसे ज्यादा 61.10 फीसदी वोटिंग हुई। अन्य सीटों की बात की जाए तो हाथरस (अ0जा0) 53.54 प्रतिशत, आगरा (अ0जा0) 51.53 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी 54.93 प्रतिशत, फिरोजाबाद 56.27 प्रतिशत, मैनपुरी 55.88 प्रतिशत, एटा 57.07 प्रतिशत, बदायूं 52.77 प्रतिशत, आंवला 54.73 प्रतिशत और बरेली में 54.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह से तीसरे चरण की दस सीटों पर प्रतिशत मतदान हुआ है।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




