img

लखनऊ। Lok Sabha Election UP:  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों में मंगलवार सुबह से मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर दोपहर एक बजे तक कुल 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम बरेली सीट पर 34.93 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे अधिक संभल लोकसभा सीट पर 42.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। चर्चित सीट मैनपुरी में 25.13 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

इसके अलावा हाथरस (अ0जा0) 37.73 प्रतिशत, आगरा (अ0जा0) 36.89 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी 39.09 प्रतिशत, फिरोजाबाद 40.06 प्रतिशत, मैनपुरी 38.32 प्रतिशत, एटा 39.87 प्रतिशत, बदायूं 34.97 प्रतिशत, आंवला 36.95 प्रतिशत प्रतिशत मतदान हुआ है।  इन 10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे