टेक न्यूज। Vivo V40e Feature: स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर। चाइनीज टेक कंपनी वीवो ने आज (25 सितंबर) भारतीय बाजार में वीवो V40 (Vivo V40) सीरीज से नया स्मार्टफोन 'Vivo V40e' लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी, 2000 नीट्स पीक ब्राइटनेस से साथ 3D एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Vivo V40e स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग वाला प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और बैक पैनल पर ऑरा लाइट दी गई है, जो नोटिफिकेशन ब्लींकर के जैसा भी काम करेगा।
Vivo ने अपने इस नए स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- रॉयल ब्रॉन्ज और मींट ग्रीन में लॉन्च किया है। भारतीय मार्केट में यह 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB स्टोरेज के साथ 256GB स्टोरेज के साथ पेश हुआ है, जिसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपए है। हालांकि प्री-बुक करने पर दोनों स्मार्टफोन पर 5000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रही है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




