img

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस लग्जरी कार सवार चार पर्यटकों के लिए देवदूत बन गयी और सभी पर्यटकों को आग से धधक रही कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।

आज तड़के एक शेवरले क्रूज कार हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान इस लग्जरी कार में आमडाली भीमताल के पास अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनट में आग ने भीषण रूप ले लिया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

इसकी जानकारी मिलते ही भीमताल पुलिस और फायर यूनिट टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरन्त ही कार में सवार 2 पुरुष 2 महिलाओं यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लग्जरी कार में कुल चार लोग सवार थे। आग कार के अगले हिस्से पर लगी थी, जिसको थाना भीमताल पुलिस और फायर यूनिट टीम ने पानी डाल कर काबू कर लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत