img

लखनऊ। West UP first phase voting: यूपी में लोकसभा की 8 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक यानी 4 घंटे में 25.20% मतदान हुआ। पहले फेज में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

पीलीभीत में पोलिंग बूथ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इसके बाद लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा का कहना है कि एक समुदाय विशेष को वोटिंग पर्चियां बांटने में गड़बड़ी की गई है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।

8 सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1.44 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में 2 मंत्री और सांसद भी हैं। 80 में सिर्फ 6 महिला कैंडिडेट हैं। हाई प्रोफाइल सीट की बात करें तो पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद मैदान में है। उनकी मुकाबला सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार से है।

मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच मुकाबला है। रामपुर में पहली बार आजम खान के परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। यहां से सपा ने दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्ला नदवी और भाजपा ने घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 8 में 3 भाजपा, 3 बसपा और 2 सपा ने जीतीं थीं।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे