img

बिजनेस/टेक डेस्क। Sim Card New Rule: साइबर धोखाधड़ी और घोटालों से लोगों को बचाने के लिए टेलीकॉम और दूरसंचार कंपनियां नए नियम ला रही हैं। अब दूरसंचार विभाग की ओर से सिम कार्ड (Sim Card ) के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है। दूरसंचार विभाग ने कुछ गतिविधियों और कार्यों का उल्लेख किया है जिनके पकड़े जाने पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किन गतिविधियों के लिए आपको सजा हो सकती है और पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

ये गलतियां भूलकर भी न करें

- गलती से भी अपना सिम कार्ड (Sim Card) किसी और को न दें। यह आपको फंसा सकता है. दरअसल, नए दूरसंचार कानून के अनुसार, यदि किसी अन्य व्यक्ति को आपके नाम का सिम कार्ड (Sim Card) मिल जाता है और वह उस सिम कार्ड (Sim Card) का उपयोग करके कोई धोखाधड़ी या घोटाला करता है, तो इसके लिए आप ही जिम्मेदार होंगे। ऐसे मामले में आपको 3 साल तक की सजा और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

- दूरसंचार विभाग के नियमों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके सिम कार्ड (Sim Card) खरीदता है या किसी और के नाम पर सिम प्राप्त करता है, तो यह भी अपराध की श्रेणी में आता है। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

- बता दें कि नए सिम कार्ड (Sim Card) नियमों के अनुसार अगर आप किसी ऐप के जरिए अपना नंबर छिपाकर कॉल करते हैं तो यह भी अपराध है। नंबर छिपाना भी अपराध की श्रेणी में आता है और इसे गैर-जमानती अपराध माना जाता है। यदि आप अपना नंबर छिपाने के लिए किसी ऐप का उपयोग करते हैं, तो अपराधियों को धारा 42(3) के तहत तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े