img

डेस्क। मार्च का आज आखिरी दिन है। वहीं, कल से शुरू होने वाला महीना आम आदमियों को थोड़ा फायदा तो थोड़ा नुकसान देने वाला है। यह वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार ने कई नियमों में बदलाव किये हैं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बता दें की 1 अप्रैल से सुनार सिर्फ 6 अंकों के हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण ही बेच सकेंगे। इसके अलावा दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी कल से महंगी हो जाएंगी। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कई बदलावों के बारे में, जिनका सीधा असर आप पर पड़ेगा।

  • छह अंकों के हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण ही बेचे जाएंगे

नए नियम के तहत 1 अप्रैल से छह अंकों की अल्फ़ान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बेचा जा सकेगा। जैसे आधार कार्ड में 12 अंकों का कोड होता है, वैसे ही सोने में 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या या एचयूआईडी कहा जाता है।

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद कर दी जाएगी

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) में निवेश करके आप आसानी से अपनी पेंशन का प्रबंधन कर सकते हैं। योजना 1 अप्रैल से बंद हो रही है, इसलिए आपके पास योजना का लाभ उठाने के लिए केवल 31 मार्च, 2023 यानी आजतक तक का ही समय है।

  • नई टैक्स व्यवस्था आएगी

इनकम टैक्स पेयर्स को मिलेगी नई टैक्स व्यवस्था नई कर प्रणाली को चुनने वालों के लिए छूट की सीमा बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह 5 लाख रुपए थी। बजट में वेतनभोगी वर्ग को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल किया गया है। यानी 7.5 लाख रुपये तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. टैक्स की दरें पुरानी टैक्स व्यवस्था में पहले की तरह ही रहेंगी।

  • हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी

हीरो MotoCorp ने अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें वैरिएंट के आधार पर कंपनी के लाइन-अप में अलग-अलग मॉडल पर लागू होंगी। इस वजह से बेस्ट माइलेज स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स की कीमतों में करीब 1500 रुपये का इजाफा हुआ है।

  • अब बिना पैन के पीएफ निकासी पर टैक्स कम

प्रोविडेंट फंड (पीएफ) से निकासी को लेकर टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल से पैन को पीएफ खाते से लिंक नहीं करने पर निकासी के दौरान टीडीएस 30% के बजाय 20% होगा। बदले हुए नियम का फायदा उन पीएफ धारकों को होगा जिनका पैन अभी तक अपडेट नहीं हुआ है।

  • वरिष्ठ नागरिकों की बचत और योजनाओं में अधिक निवेश

बचत योजना में वरिष्ठ नागरिक अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस योजना में शुरुआत में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। यह योजना प्रति वर्ष 8% ब्याज का भुगतान करती है।

  • कार खरीदना होगा महंगा 

बीएस6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स 1 अप्रैल से लागू हो रहे हैं। इसी के चलते मारुति, होंडा, हुंडई और टाटा समेत अन्य कंपनियों ने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। Tata Motors ने सभी वाणिज्यिक वाहनों के लिए 5% मूल्य वृद्धि की घोषणा की है।

  • दर्द निवारक, एंटीबायोटिक्स और हृदय की दवाएं होगी महंगी 

दर्द निवारक, संक्रमण रोधी, एंटीबायोटिक्स और हृदय की दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने दवा कंपनियों को दाम बढ़ाने की इजाजत दे दी है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में बदलाव के आधार पर कीमतें बढ़ेंगी। इसकी कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

  • महिला सम्मान योजना प्रारंभ की जायेगी

बजट में 7.5 फीसदी की ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट’ लॉन्च किया गया है। महिलाएं 2 साल के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकती हैं।

  • लघु बचत योजना की नई ब्याज दरें

सरकार हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की समीक्षा करती है। ऐसे में इस बार जनवरी-मार्च तिमाही के लिए इनकी ब्याज दर बढ़ सकती है।

  • सोना खरीदना होगा महंगा

बजट में सोने और नकली आभूषणों पर कस्टम ड्यूटी 20% से बढ़ाकर 25%, चांदी पर 7.5% से बढ़ाकर 15% करने की घोषणा की गई थी। यह नया टैक्स सिस्टम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आ सकती है।

  • डेट म्यूचुअल फंड पर LTCG टैक्स बेनिफिट खत्म

डेट म्यूचुअल फंड पर दीर्घावधि लाभ 1 अप्रैल, 2023 से समाप्त हो जाएगा, इनसे होने वाले लाभ को अल्पकालिक लाभ माना जाएगा और टैक्स स्लैब के अनुसार कर लगाया जाएगा।

 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त