img

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 की मौत हो गई थी । इस मामले में प्रशासन बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामले में 7 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 6 नामजद और 2500 से ज्यादा अज्ञात हैं। अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा में जिन 4 युवकों की जान गई, पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात ही सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि संभल तहसील में इंटरनेट बैन को एक दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। कल यानी मंगलवार को भी इंटरनेट बंद रहेगा। सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत