एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से ऑफिशियली पोस्ट शेयर नहीं की गई है लेकिन इसे जियो हॉटस्टार पर नोटिफाई कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस सीक्वल में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और ब्रजेंद्र काला जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी के पहले हिस्से में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




