img

टेक डेस्क। oppo reno 11 5g Launch NEWS: चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो (OPPO ) ने ओप्पो रेनो 11 5G (oppo reno 11 5G) सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर दी है। कंपनी ने सीरीज में दो स्मार्टफोन्स 'ओप्पो रेनो 11 5G' और 'ओप्पो रेनो 11- प्रो 5G' लॉन्च किया है।

इसके बेस बैरिएंट यानी ओप्पो रेनो 11 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 SoC प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी पैक दी गई है। कंपनी ने इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा है। इसकी शुरुआती प्राइस ₹29,999 है।

वहीं इसके टॉप वैरिएंट ओप्पो रेनो 11-प्रो 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन को 2GB+256GB सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में उतारा है और प्राइस ₹39,999 रखी है।

दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच का डिस्प्ले, कलर OS 14 और 50MP+ 32MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। बायर्स इन स्मार्टफोन्स को कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसमें ओप्पो रेनो 11-प्रो 5G की शिपिंग 18 जनवरी से शिपिंग शुरू हो जाएगी। वहीं ओप्पो रेनो 11 5G की शिपिंग 25 जनवरी से शुरू होगी।


Read More: सरकार ने WhatsApp से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा