img

टेक डेस्क। देश पर इस समय IPL 2025 का खुमार चढ़ा हुआ है। इस बीच  Reliance Jio ने अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने दो पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर अब 20GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा देना शुरू कर दिया है। यह ऑफर खासकर उन क्रिकेट प्रेमियों के लिए है जो मोबाइल पर लाइव मैच का आनंद लेना चाहते हैं, वह भी बिना डेटा खत्म होने की चिंता किए।

पहला प्लान : Jio का 899 रुपये वाला प्लान पहले से ही काफी लोकप्रिय था। अब इसमें 20GB अतिरिक्त डेटा जोड़कर इसे और अधिक आकर्षक बना दिया गया है। इसमें यूजर्स को 
डेली डेटा 2GB प्रतिदिन (90 दिन) ,कुल डेटा: 180GB + 20GB एक्स्ट्रा = 200GB
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बिल्कुल सही है जो लंबी वैलिडिटी, अधिक डेटा और क्रिकेट स्ट्रीमिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।

दूसरा प्लान : जो जियो यूजर्स कम बजट में एक अच्छा विकल्प चाहते हैं उनके लिए 749 रुपये वाला प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें यूजर्स कोडेली डेटा: 2GB प्रतिदिन (72 दिन)
कुल डेटा: 144GB + 20GB एक्स्ट्रा = 164GB मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग
हर दिन 100 SMS के साथ -साथ Jio के सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस भी मिलेगा यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का संतुलन चाहते हैं।
 

 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार