टेक डेस्क। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है तो सैमसंग का फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। Samsung Galaxy S23 256GB पर जबरदस्त डिस्काउंट चल रहा है। इस स्मार्टफोन को खरीदने का आप विचार कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ( Flipkart) इस स्मार्टफोन बंपर डिस्काउंट दे रहा है। जिसके बाद इस स्मार्टफोन की कीमत कम हो गई है।

Samsung Galaxy S23 256GB स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 95,999 रुपये में लिस्टेड है। लेकिन इस स्मार्टफोन पर 56 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है. जिसके बाद इसकी कीमत आधे से भी कम हो गई है. आप इस स्मार्टफोन को 41,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. यानी आपकी 50 हजार रुपये की सेविंग इस स्मार्टफोन पर हो सकती है. इस फोन का दमदार कैमरा इसकी पहचान है.
इसके अलावा बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% का कैशबैक और मिल सकता है. वहीं IDFC बैंक कार्ड पर 750 रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है.
Samsung Galaxy S23 256GB के फीचर्स
Samsung Galaxy S23 256GB स्मार्टफोन में 6.1 इंच की डिस्प्ले साइज दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन में डायनेमिक एमोलेड पैनल दिया गया है. शानदार एल्यूमिनियन फ्रेम के साथ इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी गई है. 20Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले में मिलेगी। Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर इस स्मार्टफोन में लगा है. 8GB रैम के साथ ये स्मार्टफोन आता है.
Samsung Galaxy S23 में 50+10+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन में दिया गया है. 3900mAh की बैटरी स्मार्टफोन में लगी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




