नई दिल्ली। देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस डाउन चल रही है। इससे लोगों को UPI पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हो रही है।
इससे पहले दो अप्रैल और 26 मार्च को देशभर में यह सर्विस करीब ढाई घंटे डाउन रही थी। तब लोगों को गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे एप से अमाउंट ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं। इसके अलावा, 10 से ज्यादा बैंकों के UPI और नेट बैंकिंग सर्विसेस पर भी असर पड़ा। यूजर्स एप और नेट बैंकिंग में लॉगिन एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे।
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा था, 'यूजर्स को अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण UPI में आंशिक रूप से रुकावट आई। अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है। सिस्टम स्टेबल हो गया है।'
Read More: सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी, सर्राफा बाजार में गिरावट, जानें अपने शहर का रेट




