img

नई दिल्ली। BSNL New Prepaid Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के यूजर्स के जरुरी खबर। कंपनी का होली धमाका ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रहा है। BSNL के इस ऑफर में दो सस्ते रिचार्ज प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। कंपनी यूजर्स को सस्ते दाम में 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। 336 दिन वाले प्लान में यूजर्स को 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है, जिसकी वजह से अब उन्हें 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का मौका मिल रहा है।

बीएसएनएल (BSNL) का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1,499 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में कंपनी पहले 336 दिनों की वैलिडिटी दे रही थी। होली धमाका ऑफर में कंपनी यूजर्स को 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

इसके अलावा BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 फ्री एसएमएस ऑफर कर रही है। साथ ही यूजर्स को कुल 24GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। बीएसएनएल (BSNL) ने अपने एक्स हैंडल के जरिए इस ऑफर के खत्म होने की जानकारी दी है। 31 मार्च 2025 के बाद यूजर्स को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

वहीं बीएसएनएल (BSNL) अपने 2,399 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 395 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही थी। होली ऑफर में यूजर्स को इसमें 425 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।

इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले अन्य फायदों की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा फ्री नेशनल रोमिंग भी दी जा रही है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। 31 मार्च 2025 तक यूजर्स को इस प्लान में 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का लाभ दिया जाएगा।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार