टेक न्यूज। Vivo ने भारत में Vivo Y56 5G 4GB रैम मॉडल पेश किया है। लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में 6.58-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 50MP डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है।
Vivo Y56 5G 4GB रैम वेरिएंट की कीमत

Vivo Y56 5G में 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ के लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह डिवाइस ऑरेंज शिमर और ब्लैक इंजन कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन पर कई बैंक ऑफर भी उपलब्ध है।
Vivo Y56 5G के फीचर्स
Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेजोल्यूशन दिया गया है। माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर डाइमेंशन 700 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है . 4GB/8GB रैम, 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. कैमरे की बात करें तो 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ कैमरा और फ्रंट-फेसिंग कैमरा 16MP है। इस स्मार्टफोन में आपको 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Vivo Y56 5G की खूबियां
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डाइमेंशन 700 SoC चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच का डिस्प्ले है जिसमें फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन है। हैंडसेट में 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। फोन में 16MP सेल्फी कैमरा, 5G SA/NSA सपोर्ट, 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




