झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां PUBG खेलने की लत ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। बेटे को पबजी (PUBG) खेलने की लत थी मां- बाप ने उसे रोका तो वह अपना आपा खो बैठा। कलयुगी बेटे ने मां- बाप को पीट- पीट कर मार डाला। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह नहाया, कपड़े बदले और फिर अपने कमरे में जाकर आराम से बैठ गया। नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर में हुई ।
पुलिस पहुंचने के बाद आरोपी ने कबूल किया कि मैंने ही मारा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद (58) वो पलरा गांव के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे। परिवार में उनकी पत्नी विमला (55) के अलावा बेटी नीलम , सुंदरी ,शिवानी और बेटा अंकित है।
नीलम ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने पिता लक्ष्मी प्रसाद को फोन कर रही थी, लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे थे। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले काशीराम को फोन करके कहा कि मेरे घर में जाकर देखिए कि क्या हुआ है? जब काशीराम पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। खून से लथपथ लक्ष्मी प्रसाद और विमला जमीन पर पड़े हुए थे। लक्ष्मी प्रसाद की सांसें थम चुकी थीं।
विमला कराह रही थीं। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने घर की सर्चिंग की। तब पता चला कि पहली मंजिल पर बेटे ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। पूछताछ में सामने आया कि उसने ही डंडे से पीट-पीटकर अपने मां और बाप की हत्या की है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
नीलम के मुताबिक अंकित को मोबाइल फोन पर पबजी PUBG खेलने की आदत थी । 6 महीने से उसका बर्ताव बदल गया था। इतना ही नहीं टोकने पर वह अपने मां बाप के साथ मारपीट भी करता था। PUBG के चक्कर में अंकित ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। इससे सभी परेशान थे।
Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती




