img

टेक डेस्क। WhatsApp अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है। अब कंपनी ने एक और नया चैट मैनेजमेंट फीचर लॉन्च किया गया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को अपनी चैट्स को मैनेज करने में और अधिक सुविधा मिलेगी। 

इस नए अपडेट में चैट लिस्ट फिल्टर्स को हमेशा विजिबल रखा गया है। पहले यूजर्स को इन फिल्टर्स को देखने के लिए चैट लिस्ट को स्क्रॉल करना पड़ता था, लेकिन अब WhatsApp इसे डायरेक्ट ऐप लॉन्च होते ही दिखाएगा।

इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है, जो WhatsApp के अपकमिंग अपडेट्स को ट्रैक करता है। इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर WhatsApp बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.4.12 वर्जन में देखा गया है। WABetaInfo ने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिससे साफ होता है कि यह फीचर चैटिंग एक्सपीरियंस को काफी आसान बनाने वाला है।

नए फीचर की खासियत 
नए फीचर की खासियत यह है कि जब भी यूजर WhatsApp ओपन करेगा, चैट फिल्टर्स ऑटोमैटिकली डिस्प्ले होंगे। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो कई सारे कन्वर्सेशन्स को मैनेज करते हैं और अक्सर चैट फिल्टर्स का इस्तेमाल करते हैं।

क्या होगा फायदा
-फटाफट चैट्स को फिल्टर कर सकेंगे
-हर बार मैन्युअली स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी
-नए मैसेजेस को जल्दी एक्सेस कर पाएंगे
-वर्क, पर्सनल और ग्रुप चैट्स को जल्दी सॉर्ट कर सकेंगे

इसके अलावा अब WhatsApp यूजर्स यह आसानी से देख सकेंगे कि किस फिल्टर में नया मैसेज आया है। इससे उन्हें हर बार कन्वर्सेशन लिस्ट को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल WhatsApp इस नए फीचर को अभी बीटा वर्जन में टेस्ट कर रहा है।


Read More: सरकार ने WhatsApp से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा