img

टेक न्यूज। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेस्ट हो सकता है। Vivo कम्पनी ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन मार्केट में लांच कर दिया है। Vivo ने आज भारत में अपना नया Smartphone Vivo V50 फोन लॉन्च कर दिया है. यह V40 का सक्सेसर है और इसे कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइये जानते इस स्मार्टफोन फीचर्स के बारे में ---

स्मार्टफोन की खासियत

1-Vivo V50 में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसे डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए IP68+IP69 रेटिंग मिली हुई है. यह टाइटैनियम ग्रे, रोज रेड और स्टैरी ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हुआ है. कंपनी ने इस फोन को कई AI फीचर्स से लैस किया है. इनमें सर्किल टू सर्च, एआई ट्रांसक्रिप्ट, एआई लाइव कॉल ट्रांसलेशन आदि शामिल है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB RAM से पेयर किया गया है.

2-Vivo V50 में दमदार डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. ये दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ऑटो फोकस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो दिया गया है, जो शादी में शानदार फोटो लेने में मदद करेगा. बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसे 6,000 mAh की बैटरी से लैस किया है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में इतनी दमदार बैटरी के साथ आने वाला सबसे पतला फोन है. यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

3- Vivo V50 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है और इसके 256GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये चुकाने होंगे. इसे आज से प्री-बुक किया जा सकता है और इसकी बिक्री 25 फरवरी से शुरू होगी. इसे कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार