टेक न्यूज़। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन हर दिन लॉन्च हो रहे हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो vivo कम्पनी अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कम्पनी अगले हफ्ते Vivo T4x लॉन्च करने जा रहा है.
इस स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। Vivo ने भारत में Vivo T4x स्मार्टफोन को लांच करने की डेट जारी कर दी है। कम्पनी ने बताया कि Vivo T4x 5 मार्च को लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. इस पर दिख रही तस्वीरों के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा. यह ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए T3x का सक्सेसर है और इसमें कई अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.
Vivo T4x के संभावित फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T4x में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट में 8MP कैमरा और डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप में ऑरा लाइट भी नजर आई है, जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट लेने में मदद करती है. ऐसे भी कयास हैं कि कंपनी इस मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट दे सकती है. T3x में Snapdragon चिपसेट दिया गया है, जिसके मुकाबले यह बड़ा बदलाव है.
टीजर के अनुसार, vivo T4x में 6,500 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी. ऐसे कयास हैं कि इसे 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है.
अभी स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। 6GB + 128GB वेरिएंट कीमत 13,000 रुपये हो सकती है। माना जा रहा है कि Vivo इसका 8GB RAM वाला वेरिएंट भी उतार सकती है, जिसके लिए ग्राहकों को थोड़ी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. फ्लिपकार्ट के साथ-साथ वीवो इंडिया के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से इसे खरीदा जा सकता है.
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




