नई दिल्ली। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉल कंपनी वोडाफोन-आइडिया (VI) ने मुंबई में अपनी 5G सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने 5G प्लान भी लॉन्च कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसके साथ ही कंपनी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर कर रही है। प्रीपेड प्लान की कीमत 299 रुपये से शुरू होती है, जबकि पोस्टपेड प्लान की कीमत अनलिमिटेड 5G के लिए 451 रुपये होगी।
सबसे सस्ता प्लान जिस पर VI अनलिमिटेड 5G ऑफर कर रहा है, वो 299 रुपये का है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा 365 रुपये, 349 रुपये, 479 रुपये, 719 रुपये के प्लान पर अनलिमिटेड 5G की सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा कंपनी सभी प्रीपेड प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G और अतिरिक्त डेटा भी ऑफर कर रही है। हालाँकि, फिलहाल यह केवल मुंबई के लिए है। पोस्टपेड के मामले में यूजर्स को कम से कम 451 रुपये का प्लान लेना होगा। यह ऑफर केवल उन्हीं क्षेत्रों में काम करेगा जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध हैं।
Read More: सरकार ने WhatsApp से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा




