img

नई दिल्ली। Stock Market News: घरेलू शेयर बाजार (Stock Marke) में  गिरावट है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से मामूली तेजी का रुख भी बना, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ओएनजीसी, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 3.90 प्रतिशत से लेकर 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, इन्फोसिस, सिप्ला और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 3.32 प्रतिशत से लेकर 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,419 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,750 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 669 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


Read More: मेटल किंग के नाम से मशहूर वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन