img

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में कटौती करने के बाद से बैंकों ने  फिक्स डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी है।  केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है। SBI में अब 1 साल की FD कराने पर 6.70% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 'अमृत वृष्टि' नाम की एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। इस स्कीम के तहत 444 दिनों के लिए FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 7.05% सालाना ब्याज दिया जाएगा। वहीं सीनियर सिटीजन को सालाना 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।

SBI ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम 'वीकेयर' भी चला रहा है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।

ऐसे मे 'वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 1% ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए FD कराने पर सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिल रहा है।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े