नई दिल्ली। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। सोमवार को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी।
दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी।
बता दें कि सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी।
इससे पहले केंद्र सरकार ने आज ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी।
अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी।
Read More: कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी, 107 डॉलर पहुंची, पश्चिम एशिया में तनाव का असर




