img

धर्म डेस्क। Hanuman Janmotsav 2025: देशभर में आज यानी शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav ) धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि प्रभु की प्रतिदिन उपासना करने से साधक के बड़े से बड़े कष्टों का निवारण होता है। चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती हैं, जिसे हनुमान जन्मोत्सव  कहा गया है। आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में……

शुभ मुहूर्त
इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 35 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 45 मिनट से लेकर रात  8. 8 मिनट तक रहे

शुभ योग

हनुमान जन्मोत्सव पर हस्त नक्षत्र बन रहा है, जो शाम 6 बजकर 7 मिनट तक बना रहेगा। इस दौरान व्याघात योग भी बनेगा, जो रात 8 बजकर 39 मिनट तक है।

पूजा की विधि
1-हनुमान जन्मोत्सव के शुभ मौके पर सुबह ही स्नान-ध्यान कर लें।
2-फिर पूजा स्थान पर आप एक चौकी को रखें और उसपर लाल रंग का साफ वस्त्र बिछाएं।
3-अब चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित करें।
4-अब प्रभु को सिंदूर, फूल माला, फल, अक्षत, फूल चढाएं।
5-इसके बाद शुद्ध देसी घी का दीप जलाएं और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
6-फिर आप प्रभु को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
7-अब हनुमान चालीसा का पाठ करें।
8-अंत में आरती करें और पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।

हनुमान जी के मंत्र
1. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
2. ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
3. ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
4. ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त