img

टेक डेस्क। Flipkart Republic Day Sale : अगर नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आप को जरुर पढ़नी चाहिए।  फ्लिपकार्ट (Flipkart ) ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale ) लेकर आया है। इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने पर आपको 5500 रूपये तक का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में सेल का लाभ जरूर उठाएं। सेल में रियलमी, मोटोरोला, और ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिल रही है। इसके अलावा, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिए जा रहे हैं, जो आपको पुराने फोन के मूल्य और कंडीशन पर आधारित मिलेंगे। इन स्मार्टफोन्स में आपको 50MP तक का कैमरा और 125W तक की फास्ट चार्जिंग जैसी शानदार फीचर्स मिलेंगी। आइये विस्तार से जानें --

Motorola Edge 50 Ultra: 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के तहत आप इसे 5,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही, 48,200 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन और सेल्फी कैमरा है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट है और इसकी बैटरी 4500mAh की है, जो 125W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme GT 6: इस फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। सेल में यह 2,000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से 5% कैशबैक भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर के तहत यह फोन 39,200 रुपये तक सस्ता हो सकता है। इसमें 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल वाला डिस्प्ले है, और इसका 50MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा शानदार है। बैटरी 5500mAh की है, जो 120W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OPPO F27 5G: 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला यह फोन 20,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर के तहत आपको 2,000 रुपये की छूट मिल सकती है, और 5% कैशबैक के लिए फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत 20,300 रुपये तक का फायदा हो सकता है। इस फोन में 50MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा है, 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है और 5000mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Read More: साइबर सिक्योरिटी एप 'संचार साथी' को लेकर सियासत गर्म, प्रियंका गांधी का सरकार जासूसी करने का आरोप