img

लखनऊ। समाजवावदी पार्टी का उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की स्वार विधानसभा सीट उसके हाथ से निकल गई है। श्ह सीट भाजपा गठबंधन के खाते में चल गई है। 

यहां से अपना दल के शफीक अंसारी ने जीत दर्ज की। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से सपा से विधायक चुने गये आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म को अदालत से सज़ा होने के बाद ये सीट खाली हुई थी। 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा और अपना दल गठबंधन उम्मीदवार शफीक अहमद को जीत की बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज किया है। उन्होंने कहा है, ‘‘सपा बहादुर अखिलेश यादव जी दक्षिण भारत कर्नाटक के दौरे से वापस आ गए हैं,अब उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए भी मौन तोड़ देते अच्छा रहेगा ! ट्रिपल इंजन सरकार बन रही है!’


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई