img

धर्म डेस्क। Chaitra Navratri 2025: इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri ) का शुभारंभ 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान व्रत रखने और पूजा करने से मां दुर्गा सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर कलश स्थापना के लिए भक्तों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी लेकिन, द्वितीया और तृतीया तिथि 31 मार्च को एक ही दिन है, इसलिए तृतीया तिथि का क्षय हो रहा है इस कारण चैत्र नवरात्रि पर 8 दिन ही व्रत रखा जाएगा।

कलश स्थापना का मुहूर्त

कलश स्थापना पूजा का संकल्प होता है। विशेष पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। यह शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक है। चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 06.13 से 10.22 बजे तक है. वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा।


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त