img

टेक न्यूज। BSNL New Recharge Plan: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक जबरदस्त रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इसमें ग्राहकों को 251GB डेटा के साथ साथ काफी कुछ मिल रहा है।

BSNL ने हाल ही में 251 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो एक नहीं बल्कि दो महीने से ज्यादा दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। जी हां, इस प्लान में आपको 60 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

यही नहीं ये प्लान यूजर्स को 251GB हाई-स्पीड डेटा भी ऑफर कर रहा है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के IPL 2025 का लाइव मजा ले सकते हैं। हालांकि ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है, इसलिए अगर आप भी इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द ही BSNL के ऐप या ऑनलाइन रिचार्ज करें।


 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार