
डेस्क। मई 2023 माह आज से शुरू हो गया है। आप बैंक से सम्बंधित काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार कैलेण्डर जरूर देख लें कहीं छुट्टी तो नहीं। मई माह में 12 दिन छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंक छुट्टियों की नई लिस्ट भी सामने आ गई है। आरबीआई की आधिकारिक सूची के अनुसार बैंक छुट्टियों की पूरी सूची घोषित की गई है। आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक मई महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत भी छुट्टी के साथ होने जा रही है। ये छुट्टियां कई बैंकों पर लागू होंगी जबकि कुछ विशिष्ट राज्यों और क्षेत्रों पर लागू होंगी। 12 दिनों का यह अवकाश हर जगह एक साथ लागू नहीं होता है, हालांकि इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार भी शामिल हैं।
मई माह में विभिन्न अवसरों पर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें त्योहार, दिन और जयंती के कारण 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि देशभर के बैंक 4 रविवार और 2 शनिवार को बंद रहेंगे. मई का महीना छुट्टी के साथ शुरू हो रहा है। 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा मई माह में महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि अलग-अलग जोन में बैंक हॉलीडे अलग-अलग होते हैं।
मई 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
- 1 मई- मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस (सोमवार)- महाराष्ट्र, असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
- 5 मई – बुद्ध पूर्णिमा (शुक्रवार) – दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़
- 7 मई – रविवार – साप्ताहिक अवकाश
- 9 मई – रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन (मंगलवार) – पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे
- 13 मई – दूसरा शनिवार – साप्ताहिक अवकाश
- 14 मई – रविवार – साप्ताहिक अवकाश
- 16 मई (मंगलवार) – सिक्किम राज्य दिवस – सिक्किम
- 20 मई – चौथा शनिवार – साप्ताहिक अवकाश
- 21 मई – रविवार – सार्वजनिक अवकाश
- 22 मई- महाराणा प्रताप जयंती- सोमवार- हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे
- 27 मई – चौथा शनिवार – सार्वजनिक अवकाश
- 28 मई – रविवार – सार्वजनिक अवकाश
Read More: Gold-Silver Rate: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, चांदी भी हुई लखपति, जानें आज का रेट