img

टेक डेस्क। टेक कंपनी इनफिनिक्स (infinix) ने गुरुवार को बजट वाला नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 50x 5G( infinix note 50x 5g) लॉन्च कर दिया है।  इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का HD+ डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा दिया है। infinix note 50x में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है।

इनफिनिक्स (infinix) कंपनी ने स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन - सी ब्रीज ग्रीन, इनहांस्ड पर्पल और टाइटेनियम ग्रे के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन दो रैम- 6GB और 8GB के साथ 128 GB के सिंगल स्टोरेज में उतारा गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 11,499 रुपए है। बायर्स इसे 3 अप्रैल से मेजर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद सकते है।

infinix note 50x 5G के फीचर

1- infinix note 50x में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का 1600 x 720 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 672 निट्स है।

2- फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नोट infinix note 50x के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश लाइट के साथ 50MP मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

3- infinix note 50x 5G में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

4- परफॉर्मेंस के लिए infinix note 50x 5G  स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर रन करने वाला मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिप सेट दी गई है।

5- फंग्सनिंग के लिए के लिए infinix note 50x 5G के फोन में दो रैम- 6GB और 8GB के साथ 128GB का स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार