लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में अब भक्त बाजारा से खरीदा प्रसद नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली गड़बड़ी के बाद यह फैसला लिया है।

मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यगिरि ने एक पत्र जारी कर कहा है कि यह फैसला आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में हुए लड्डू कांड के बाद लिया गया है, जहां लड्डू बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री में गड़बड़ी पाई गई थी। तिरुपति मंदिर के लड्डू को GI टैग भी प्राप्त है और यह विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह बदलाव मंदिर में प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता को बनाए रखने में मदद करेगा।
उन्होंनों ने पत्र में कहा है कि भक्त अपने घरों से बनाया प्रसाद या सूखे मेवे ही गर्भ गृह में चढ़ाने के लिए पुजारी को दें। यह व्यवस्था सोमवार सुबह से लागू होगी।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




