img

जबलपुर। प्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने पूर्व की तरह एक बार फिर हिन्दुओं को पांच-पांच बच्चे पैदा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू तभी तक की सुरक्षित हैं, जब तक बहुसंख्यक हैं। यही वजह है कि मैंने पहले भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि देश की हर हिंदू दंपत्ति को पांच-पांच बच्चे पैदा करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाना चाहिए।

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गुरुवार को जबलपुर में 17 से 23 मई तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के संदर्भ में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हिंदुओं की आबादी अन्य धर्म की तुलना में सात फीसदी घटी है। देश में अगर सनातन धर्म को बचाना है तो बहुसंख्यक समुदाय की संख्या को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हर हिंदू दंपत्ति को कम से कम पांच बच्चे पैदा करना चाहिए।

कथावाचक ठाकुर ने कहा कि परिवार नियोजन सिर्फ हमारे ऊपर ही क्यों लागू होती है। हम लोग हम दो-हमारे दो में संतोष करें और वे लोग चार-चार बच्चे पैदा करे। कायदे से यदि हिंदुओं को एक पत्नी रखने का अधिकार है तो सभी को इसी दायरे में लाना चाहिए। एक देश-एक संविधान का नियम सब पर लागू हो। एक बात याद रखना, यह देश जब तब भारत में हिंदू है तब तक ही हम सुरक्षित है, तब तक ही भाईचारा है, जब तक कि हम बहुसंख्यक हैं, जिस दिन हम बहुसंख्यक नहीं रहे, उस दिन क्या होगा ये समझ लें।

 

 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे