हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी के मौसम में धूप बैठना लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन लगातार धूप में बैठे रहना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक धूप में रहने से आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है। आइये विस्तार से समझे-
सूरज की तेज़ पराबैंगनी (यूवी) किरणें त्वचा कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह क्षति न केवल त्वचा की समय से पहले उम्र बढ़ने का कारण बनती है, बल्कि त्वचा कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
त्वचा कैंसर के प्रकार
बेसल सेल कार्सिनोमा: यह त्वचा कैंसर का सबसे आम प्रकार है और आमतौर पर चेहरे और हाथों जैसे धूप के संपर्क में आने वाले क्षेत्रों को प्रभावित करता है।
स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा: यह भी धूप के संपर्क में आने वाली त्वचा पर विकसित होता है और अक्सर चेहरे, कान, होंठ और हाथों पर दिखाई देता है।
मेलेनोमा: यह त्वचा कैंसर का सबसे घातक रूप है। यह एक मौजूदा तिल के रूप में विकसित हो सकता है और तेजी से शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है।
फॉलो करें ये टिप्स
-दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप से बचें।
-बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े और सिर पर टोपी या स्कार्फ पहनें।
-धूप में निकलने से पहले कम से कम एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं।
-अपनी आंखों को यूवी किरणों से बचाने के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करें।
WHO के मुताबिक, 2022 में मेलेनोमा से 60,000 लोगों की मौत होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों की धूप का आनंद लें, लेकिन सावधानियां बरतना न भूलें। सनस्क्रीन और उपयुक्त कपड़ों से अपनी त्वचा की रक्षा करें और स्वस्थ रहें।
नोट -यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




