उत्तरकाशी। उत्तराखंड के पहाड़ों पर शनिवार देर रात्रि से जारी झमाझम बारिश रविवार को भी जारी है। बारिश के चलते गंगोत्री- यमुनोत्री हाइवे के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है।

रविवार को गंगोत्री हाइवे बंदरकोट में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात बाधित रहा। इसके चलते गंगोत्री धाम दर्शन को जा रहे सैकड़ों यात्री मार्ग पर फंसे रहे। हालांकि बंदरकोट में अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फिलहाल उक्त मार्गों पर आवाजाही सुचारु है, लेकिन लगातार बारिश और मलबा गिरने से बंद होने की संभावना बरकरार है।
उधर ओरछा बैंड भी शनिवार को बंद हो गया था, जिससे अब खोल दिया गया है। उत्तरकाशी घनसाली लंबगांव मोटर मार्ग पर स्थान गिंडा पुल के आगे रोड पर मलबा और पेड़ आने से मार्ग अवरुद्ध था, जो सुबह 9 बजे खुल गया। उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है।
Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर




