-सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर ली घटना की जानकारी
गुप्तकाशी। उत्तराखंड के गौरीकुंड में तेज बरसात के दौरान रात को हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आई तीन दुकानें जमींदोज हो गईं। इन दुकानों में सो रहे करीब 12 लोग लापता हैं। इनके मलबे में दबे होने की आशंका है। एसटीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।
अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन जारी है। इस वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। उधर, बरसात और भूस्खलन की वजह से कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं।
हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौरीकुंड हादसे के बाद सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे । मुख्यमंत्री ने गौरीकुंड की घटना और प्रदेश में बारिश की स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों तक मदद पहुंचाने और बंद मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए है।
Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर




