नई दिल्ली। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म लापता लेडीज को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड-2025 के फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है। फिल्म में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका डायरेक्शन किरण राव ने किया है।
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन जाह्नु बरुआ ने 23 सितंबर, सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया, 'फॉरेन फिल्म कैटेगरी में 29 फिल्में रेस में थीं।' इनमें विक्की कौशल की 'सैम बहादुर', रणबीर कपूर की 'एनिमल' और कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैम्पियन' प्रमुख थीं। 13 सदस्यों की ज्यूरी ने 'लापता लेडीज' को चुना गया।
अब तक भारत की तरफ से ऑस्कर के फॉरेन फिल्म कैटेगरी में 3 फिल्में मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान नॉमिनेट हुई थीं। किसी को अवॉर्ड नहीं मिला
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




