हेल्थ डेस्क। World Thalassaemia Day News: हर साल 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन थैलेसीमिया के मरीजों को समर्पित है, जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। साथ ही इसे उन लोगों की याद में भी मनाया जाता है, जिन्होंने इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवाई है। यह एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में कई लोग पीड़ित है। अकेले भारत में ही हर साल लगभग 10,000 से 15,000 बच्चे थैलेसीमिया के साथ पैदा होते हैं। ऐसे में इस बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से हर साल थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास और महत्व जानने से पहले जानते हैं क्या थैलेसीमिया-
क्या है थैलेसीमिया
थैलेसीमिया एक रक्त विकार है, जिसमें शरीर हीमोग्लोबिन की जरूरी मात्रा को बनाने में विफल रहता है। यह बीमारी माता-पिता से बच्चे में जाती है और इसकी वजह से बहुत सारे रेड ब्लड सेल्स खत्म होने लगते हैं। अल्फा और बीटा थैलेसीमिया के दो रूप हैं। वहीं, इस बीमारी के कुछ प्रमुख लक्षणों में एनीमिया, पीली त्वचा, अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ, अनियमित दिल की धड़कन, उच्च रक्तचाप आदि शामिल है। इस बीमारी के तीन चरण-
1- माइनर- हीमोग्लोबिन जीन गर्भधारण के दौरान विरासत में मिलता है। इसमें एक जीन मां और दूसरा पिता से मिलता है। एक जीन में थैलेसीमिया के लक्षण वाले लोगों को वाहक के रूप में जाना जाता है या उन्हें थैलेसीमिया माइनर ग्रस्त कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को केवल हल्का एनीमिया होता है।
2- इंटर मीडिया- ये ऐसे मरीज हैं, जिनमें हल्के से गंभीर लक्षण तक मिलते हैं।
3- मेजर- यह थैलेसीमिया का सबसे गंभीर रूप है। ऐसा तब होता है, जब एक बच्चे को माता-पिता प्रत्येक से दो उत्परिवर्तित जीन मिलते हैं। थैलेसीमिया मेजर से ग्रस्त बच्चे में जीवन के पहले वर्ष के दौरान गंभीर एनीमिया के लक्षण विकसित होते हैं। जीवित रहने के लिए उन्हें अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण यानी बोन मैरो ट्रांसप्लांट या नियमित रूप से रक्त चढ़ाए जाने की आवश्यकता होती है।
इनकी मिलती है शिकायत
-एनीमिया - कमजोर हड्डियां
-देर से या मंद शारीरिक विकास
-शरीर में लौह की अधिकता
-अपर्याप्त भूख - पीली त्वचा
-बढ़ा हुआ प्लीहा या यकृत
Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट




