
हेल्थ/लाइफ स्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: अनियमित लाइफस्टाइल और बेतरतीब खानपान के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज ही इस खबर में बताए हुए डाइट प्लान को फॉलो करें। इस खबर में बताए हुए चीजों के सेवन से आपकी पेट की चर्बी को गलाने में मदद मिल सकती है..
मोटापा कम करेंगे ये सुपर फूड
पालक : पालक में विटामिन ए, आयरन और फोलेट जैसे ऊर्जा बढ़ाने वाले पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह भूख को कम करते हुए कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित कर सकता है। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है और वजन कम होता है।
शकरकंद : शकरकंद में कैरोटीनॉयड पाया जाता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो रक्त शर्करा के स्तर और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है। यह शरीर में जमा वसा को आसानी से ऊर्जा में बदल देता है। इसका विटामिन प्रोफाइल (ए, सी और बी6 सहित) जिम वर्कआउट के दौरान ऊर्जा प्रदान करता है।
फूलगोभी : फूलगोभी में अधिक थर्मोजेनिक प्रभाव होता है। जिसे पचाने में शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है।
सैमन : मांसपेशियाँ बढ़ने से वसा जलती है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार सैल्मन मछली लीन प्रोटीन का स्रोत है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो वसा को जलाने और वसा के भंडारण को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, प्रोटीन और स्वस्थ वसा भूख-लालसा को कम करने में मदद करते हैं, जिससे लंबे समय तक खाने से बचा जा सकता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
अंडे : अंडे फैट बर्न करने में मददगार होते हैं. अंडे कोलीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं, जो वसा जलाने वाला और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे लीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण और वसा को तेजी से जलाने में मदद करता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन चीजों का सेवन करें।)
Read More: अस्थमा के मरीजों की जान पर भारी पड़ सकता है बारिश का मौसम, ये सावधानियां बरतें