हेल्थ न्यूज। Weight Loss Tips: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज की व्यस्त जीवनशैली में वजन कम करना और फिट रहना बहुत मुश्किल हो गया है। हालाँकि, जीवनशैली में बदलाव करके आसानी से वजन कम किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए करें ये काम
- आजकल ज्यादातर लोग बाहर खाना खाते हैं। बाहर के खाने में वसा और तेल की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ता है। घर में खाना पकाने में तेल और मसालों की मात्रा नियंत्रण में रहती है। घर का बना खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
-प्रतिदिन 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करें। योग, सैर और हल्के व्यायाम से फिट रहा जा सकता है।
-दिन में खूब पानी पियें। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में पानी अहम भूमिका निभाता है। सुबह सबसे पहले पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
- चीनी और नमक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। चीनी तेजी से वजन बढ़ाती है। बहुत अधिक नमक खाने से सूजन हो सकती है और पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है।
भोजन के टहलना जरुरी : भोजन के बाद टहलने से पाचन में सुधार होता है, साथ ही कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। शोध के अनुसार, भोजन के बाद टहलने से रक्त शर्करा का स्तर भी कम हो जाता है।
अधिक फाइबर, कम चीनी खायें
-सब्जियों, सलाद और सूप का सेवन बढ़ाएँ।
-नाश्ते में सूखे मेवे, चना, बीज या फल का सेवन करें।
-एक भोजन में केवल सब्जियाँ या अंकुरित अनाज ही शामिल करें।
-शाम 7 बजे के बाद अनाज (गेहूं और चावल) का सेवन कम करें।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट




