हेल्थ/लाइफस्टाइल न्यूज। Weight Loss Tips: बढ़ता वजन हर किसी की समस्या बन गई है। अगर आप मोटापे को कम करना चाहते हैं तो स्वादिष्ट भोजन का सेवन करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं। दैनिक आहार में कैलोरी का ध्यान रखकर भी वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको डाइट में शामिल कर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं….
फलियां खाएं
फलियां पोषक तत्वों से भरपूर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। बीन्स में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर पचने में धीमा होता है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने से बचाव होता है। हरी बीन्स में पाए जाने वाले कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए और विटामिन के शरीर को पोषण देने में मदद करते हैं।
सूखे मेवे का सेवन
सूखे मेवे प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। शोध के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स खाने से पेट भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने से बचाव होता है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं जिससे शरीर तेजी से फैट बर्न करता है।
वजन घटाने के लिए पिएँ सूप
वजन घटाने के लिए सूप एक अच्छा विकल्प है। सूप में ढेर सारी सब्जियां शामिल करके उसे पौष्टिक बनाया जा सकता है। हालांकि, सूप में क्रीम और मक्खन जैसी चीजें शामिल न करें।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




