मुुंबई। Asura-2 Web Series News : साइको थ्रिलर की श्रेणी में आने वाली वेब सीरीज 'असुर' के पहले सीजन को लोगो ने खूब पसंद किया। तभी से फैंस इस सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अरशद वारसी और बरुण सोबती दोनों के काम की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 'असुर' सीजन 2 (Asura-2 Web Series News : ) जल्द ही स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।
हाल ही में 'असुर' के दूसरे सीजन का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें कहानी एक अलग और भयानक मोड़ पर आ गई है और संकेत दिया गया है कि एक और असुर इस दुनिया में प्रवेश करेगा। यह दूसरा राक्षस कौन है और क्या वह इसे रोकने में सफल होगा? लेकिन इसका जवाब आपको सीरीज में ही मिलेगा।
'असुर' का दूसरा सीजन 1 जून से जियो सिनेमाज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध होगा। बस आप को जियो सिनेमाज ऐप को स्टॉल करना होगा। इस नए सीजन में बरुण सोबती, अरशद वारसी, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका, अमेय वाघ एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को फर्स्ट लुक पसंद आया और वे इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




