img

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम लगातार लोगों के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। भारी बारिश से पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने चार जुलाई के लिए देहरादून, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और पांच दिन के लिए बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। यही क्रम छह जून को भी जारी रहेगा। 7 जून को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद तथा 8 जून को पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागवानी करने वाले काश्तकारों तथा यात्रियों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार राज्य के नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। निचले क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सोमवार को 19324 यात्रियों ने चारधाम की यात्रा कीं। इनमें बद्रीनाथ में 6554, हेमकुंड में 1510, केदारनाथ में 5670, गंगोत्री में 3497, गौमुख में 148, यमुनोत्री में 1945 यात्रियों ने यात्रा की है। जबकि क्रमिक रूप से यह संख्या 3366497 तक पहुंच गई है। राज्य के प्रमुख मार्ग खुले हुए हैं जबकि देहरादून में एक ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर