img

ऋषिकेश। Uttarakhand News:  उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बने नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पुलिस ने गुरुवार देर रात को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रिजॉर्ट में अवैध रूप से चल रहे कैसिनों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 27 लोगों के साथ पांच डांसर को भी गिरफ्तार किया।

जनपद की वरिष्ठ अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस को गुरुवार देर रात को सूचना मिली थी कि गंगापुर रोड पर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बड़े स्तर पर जुआ खिलवाया जा रहा है।

सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर रिसोर्ट में छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बने वेलनेस सेंटर के बेसमेंट हाल में जुआ खेलते 27 पुरुष, 4 कर्मचारी और 5 डांसर वहां मौजूद मिलीं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर