देहरादून। Uttarakhand By-Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में 23,814 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत को 18,192 वोट मिले। आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की।
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के आशुतोष भंडारी को 1,314 वोट मिले, जबकि पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन ने 483 वोट हासिल किए। निर्दलीय उम्मीदवारों में त्रिभुवन सिंह ने 9311 वोट और आरपी सिंह ने 493 वोट प्राप्त किए। इस चुनाव में 834 मतदाताओं ने NOTA (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प चुना।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




