देहरादून। Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हुआ। बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है।
हाईस्कूल में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रियांशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 नंबर लाकर ये मुकाम पाया है।
वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14 रहा। इसमें 85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85.96 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।
हाईस्कूल के टॉपर
- प्रियांशी रावत : 500 में 500 अंक (100 प्रतिशत)
- शिवम मलेठा : 500 में 498 अंक (99.60 प्रतिशत)
- आयुष : 500 में 495 अंक (99 प्रतिशत)
- पूर्वांशी ध्यानी : 500 में 494 अंक (98.80 प्रतिशत)
- अर्चित ढौंडियाल : 500 में 493 अंक (98.60 प्रतिशत)
__________
इंटरमीडिएट के टॉपर
- पीयूष खोलिया : 500 में 488 अंक (97.60 प्रतिशत)
- कंचन जोशी : 500 में 488 अंक (97.60 प्रतिशत)
- अंशुल नेगी : 500 में 485 अंक (97.00 प्रतिशत)
- अरीश चंद्र बिजलवा : 500 में 480 अंक (96.00 प्रतिशत)
- आयुष अवस्थी : 500 में 480 अंक (96.00 प्रतिशत)
- अभय उपाध्याय : : 500 में 479 अंक (95.80 प्रतिशत)
- सोनाली यादव : 500 में 478 अंक (95.60 प्रतिशत)
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




