img

बागेश्वर। जिले के थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत होकरा के अंतर्गत आल्टो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के थाना कपकोट से 26 किमी दूर होकरा में राशन गोदाम के सामने कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर पोस्ट अस्कोट, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय और पुलिस बल के सहयोग से रोप की सहायता से 300 मीटर गहरी खाई में उतरकर शवों तक अपनी पहुंच बनाई।

इसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों शवों को बरामद कर कर लिया गया गया। खुशाल सिंह कोरंगा पुत्र राम सिंह (41), निवासी सीरी,थाना कपकोट,यमुना देवी पत्नी प्रकाश सिंह (32)निवासी सीरी,थाना कपकोट, बागेश्वर की है।
 


Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर