img

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने का मिल रहा है। 22 अप्रैल से शुरू हो रही इस यात्रा के लिए अबतक 12.47 लाख से अधिक यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सिर्फ केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए ही 4.43 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण करया है।

बता दें कि यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि वर्तमान में वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सअप के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक कुल पंजीकरण की आंकड़ा 12.47 लाख से अधिक पहुंच गया है।

 पंजीकरण की स्थिति
धाम           यात्रियों का पंजीकरण
केदारनाथ         443958
बदरीनाथ          369217
गंगोत्री              219527
यमुनोत्री           193415
हेमकुंड साहिब  1605


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर