img

मुंबई। मशहूर अभिनेता समीर खाखर का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वे नुक्कड़ सीरियल में खोपड़ी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बोरीवली के बाभाई नाका शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने 4 दशकों तक थिएटर, फिल्मों और टीवी में काम किया था।बता दें कि समीर ने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'नुक्कड़' से ही की थी। उसके बाद उन्हें दूरदर्शन के ही धारावाहिक 'सर्कस' में चिंतामणि की भूमिका निभाते हुए देखा गया।

डीडी मेट्रो के धारावाहिक 'श्रीमान श्रीमती' में भी समीर ने फिल्म निर्देशक टोटो की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने धारावाहिक 'संजीवनी' में भी गुड्डू माथुर का रोल अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने 'हंसी तो फंसी', 'जय हो', 'पटेल की पंजाबी शादी' जैसी फिल्मों में काम किया। समीर खख्खर जी5 की वेब सीरीज सनफ्लॉवर में भी नजर आए थे।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म