img

नई दिल्ली। CSBC Board Result 10th-12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CSBC) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 93.60% और 12वीं में 87.98 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है।

10वीं क्‍लास में कुल 22,38,827 स्‍टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 20,95,467 पास हुए हैं। पास प्रतिशत 93.60% रहा है जो पिछले साल से 0.48% ज्‍यादा है। 10वीं में लड़कियों का रिजल्‍ट 94.75% जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 92.72% रहा है।

12वीं के लिए इस साल लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें इस साल का कुल पास छात्रों का प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष से छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.65 फीसदी की वृद्धि हुई है। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। CSBC बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 फीसदी बेहतर रहा है।

मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी

पिछले साल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कोई मेरिट लिस्ट रिलीज नहीं की गई थी। बोर्ड से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने कहा था कि स्टूडेंट्स के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटीशन न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने मेरिट लिस्ट न जारी करने का फैसला लिया था।

इस साल भी बोर्ड एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। किसी टॉपर का नाम भी अनाउंस नहीं किया जाएगा। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए फाइनल एग्जाम और इंटरनल एसेसमेंट में मिलाकर सभी सब्जेक्ट्स में ओवर ऑल 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे